ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लाउडस्पीकरों और मांस मछली पर रोक के बाद अब बाज़ारों के देर रात तक खुलने पर लगाया जाएगा प्रतिबंध |

भोपाल : 16/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के नियंत्रित इस्तेमाल और खुले में बिकने वाले मांस मछ्ली पर रोक लगाने के बाद अब एक और कवायद शुरू कर दी है, नए और पुराने भोपाल में बाज़ारों को एक समय पर बंद किया जाए | रात 11 बजे शहर के सभी मार्केट बंद करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट में जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की | इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि नए शहर में मार्केट तय समय पर बंद हो जाते हैं | वहीं पुराने शहर के मार्केट मनमाने ढंग से रातभर खुले रहते हैं | यहाँ रातभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है | शर्मा ने कहा कि पुराने शहर में कांग्रेस विधायकों के संरक्षण में मार्केट 24 घंटे खुले रहते हैं | यह इलाके पाकिस्तान में नहीं हैं, यह भी हिंदुस्तान के ही हैं | सभी जगह एक जैसा कानून होना चाहिए एक शहर एक कानून, एक जैसे कानून न होने के कारण युवा पीढ़ी में नशे की लत लग रही है, बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है | शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बनाए गए दो कानून को भाजपा नहीं चलने देगी | उन्होने कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से तत्काल कार्रवाई की मांग की है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com