ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चार नकाबपोश बदमाश सुबह के समय घर में घुसे महिला को बंधक बनाकर 4 लाख से अधिक की लूट कर हुए फरार |

भोपाल : 16/12/2023 : संजय नगर में रहने वाले 38 वर्षीय मोहम्मद शौकीन इमाम हैं, उनकी पत्नी आयशा और एक 15 साल की बेटी घर पर थीं 11 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे के समय बेटी बाथरूम गई थी और पत्नी आराम कर रही थी | इसी बीच चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए उनके पास धारदार चाकू थे | बदमाशों ने चाकू महिला के गले पर रखा बेटी बाथरूम में थी तो बाथरूम का गेट बाहर से बंद कर दिया और महिला को 15 मिनट तक बंधक बनाए रखा दूसरे साथियों ने कमरे में रखी अलमारी खोली और उसमें से जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए, वह घर से 3 लाख 40 हज़ार नगद और करीब 1 लाख रु. कीमत के जेवर लूटकर ले गए |  जब मोहम्मद शौकीन घर आए तो पत्नी डरी हुई थी, दहशत के मारे उनकी तबीयत भी खराब होने लगी थी थोड़ी देर बाद जब उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ तो उन्होने पति को पूरी घटना के बारे में बताया | मोहम्मद शौकीन ने 11 दिसंबर को ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वीडियो बनाया और मुझसे कहा कि पत्नी का इलाज कराओ, जब तक हम जांच करते हैं | अस्पताल में पुलिस ने पत्नी के बयान भी लिए महिला की तबीयत ठीक होने के बाद गुरुवार को थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई है | पत्नी आयशा अभी इतनी डरी हुई हैं, कि उनकी तबीयत कभी भी बिगड़ जाती है, उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com