ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीट बंटवारे को लेकर चौथी बैठक में हुई चर्चा पीएम पद के लिए ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का दिया प्रस्ताव |

नई दिल्ली : 20/12/2023 : मंगलवार को हुई चौथी बैठक में पहली बार प्रधानमंत्री के चेहरे के तौर पर किसी नेता का नाम आगे बढ़ा है, प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गठबंधन के संयोजक और पीएम पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया | दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित 28 में से 12 दलों ने समर्थन करते हुए कहा, इससे देश को पहला दलित प्रधानमंत्री मिलने का रास्ता खुलेगा | हालांकि इस पर फैसला नहीं हुआ है, बैठक के बाद खरगे ने कहा, पहले जीतना जरूरी है, दिल्ली में हुई गठबंधन की चौथी बैठक में सीट बंटवारे को लेकर  चर्चा हुई | इसमें 31 दिसंबर तक सीट बंटवारे की अग्निपरीक्षा पूरी करने का लक्ष्य रखा गया | खरगे ने कहा सीट शेयरिंग का फार्मूला राज्य स्तर पर तय होगा | प. बंगाल, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में सीट बंटवारा प्राथमिकता है | बैठक में 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन की निंदा करते हुए इस मुद्दे पर जनता के बीच जाने का फैसला हुआ | गठबंधन के पहले साझा कार्यक्रम के तहत 22 दिसंबर को देशभर में धरना प्रदर्शन होगा, गठबंधन की नीतियों को जनता तक ले जाने के लिए 30 जनवरी से 10 बड़ी रेलियां निकाली जाएंगी |  बैठक में ईवीएम की विश्वसनीयता पर भी चर्चा हुई, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा इस पर प्रस्ताव पास हुआ है, इसमें कहा गया है कि वीवीपैट पर्ची बॉक्स में गिरने की जगह वोटर को दी जाए | वोटर उसे सत्यापित कर तुरंत अलग बॉक्स में डाले, बाद में इनकी शत-प्रतिशत गणना की जाए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com