ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में पढ़ रही बिल्डर की बेटी की ऑनलाइन फीस जमा करने का झांसा देकर जालसाज ने 3 लाख की लगाई चपत, फीस जमा होने की फर्जी रसीद भेजता रहा |

भोपाल : 20/12/2023 : पंचवटी कॉलोनी, लालघाटी निवासी 42 वर्षीय विकास जैन बिल्डर हैं, उनकी बेटी ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न लॉं ट्रोब यूनिवर्सिटी में पढ़ती है, उन्होने सायबर क्राइम में शिकायत कर बताया कि उन्हें गाडरवारा निवासी बृजेश सोनी मिला उसने कहा कि वह विदेशी संस्थानों में एडमिशन और ऑनलाइन फीस जमा करने का काम करता है | उसे मालूम था कि, विकास जैन की बेटी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही है | उसने विकास जैन से कहा कि मैं फीस ऑनलाइन जमा कर दिया करूंगा आप मुझे कैश दे दिया करें | विकास जालसाज की बातों में आ गया और 26 मार्च 2023 से मई तक फोन-पे के माध्यम से करीब 3 लाख रु. जालसाज को ट्रांसफर कर दिए | इस दौरान उनके पास यूनिवर्सिटी से फीस जमा न होने का ई-मेल आया जिसमें उन्हें बताया गया कि आपके द्वारा फीस जमा नहीं की गई है | तब विकास को अपने साथ हुई ठगी का अंदाज़ा हुआ तो विकास ने बृजेश को कॉल कर उसके द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से करने को कहा तो वह पैसा लौटाने को तैयार हो गया | इसके बाद वह पैसा देने में भी आना कानी करने लगा बाद में मोबाइल बंद कर गायब हो गया | सायबर क्राइम पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com