ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जेपी अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के चलते मरीज हो रहे परेशान, गायब रहने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई |

भोपाल : 20/12/2023 : जेपी अस्पताल में शनिवार शाम सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो अस्पताल में पदस्थ 70 डॉक्टरों में से अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले | मंगलवार को शाम 5 बजे से 6 बजे तक की ओपीडी में भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे | आधे से अधिक डॉक्टरों के कैबिन में ताला लटका मिला, तो कुछ डॉक्टरों के कैबिन खुले थे, लेकिन डॉक्टर नहीं थे | करीब 6 बजे अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव के कैबिन में कुछ डॉक्टर्स बैठकर साइन कर रहे थे | इस मामले में सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होने कहा सभी डॉक्टर्स उपस्थित थे सब अभी निकले हैं | अस्पताल में आए कुछ मरीजों से बातचीत की गई तो छोला से आए नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वे बीपी चैक कराने आए थे, लेकिन उन्हें जांच करने वाला कोई नहीं मिला | इतना ही नहीं उन्हें और भी जांचे करानी थी, इसके लिए सुबह आने की सलाह दी गई | यह हाल तब है जब रविवार को छुट्टी के चलते सोमवार को सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आदेश दिया था कि जो डॉक्टर्स ड्यूटी पर नहीं हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाए | लेकिन अब तक डॉक्टर्स को कोई नोटिस नहीं दिया गया | डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि मैं इस मामले में बहुत गंभीर हूं, सभी अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो डॉक्टर ड्यूटी पर गायब मिलेगा उसका उस दिन का वेतन काटा जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com