ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मप्र के नए मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन का चेहरा आया सामने |

भोपाल : 21/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  अनुराग जैन दो दिन पहले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे, दिल्ली स्थित एमपी भवन में उनकी मुलाक़ात मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई | वह जल्द ही मप्र लौट सकते हैं, ताकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले उन्हें मप्र का मुख्य सचिव बनाया जा सके | भारत सरकार में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में सचिव व 1989 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके अनुराग जैन मप्र के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं | अभी प्रभारी मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल मार्च 2024 में पूरा हो रहा है | यानि उनके रिटायरमेंट में तीन माह बचे हैं | लोकसभा चुनाव की आचार संहिता फरवरी अंत या मार्च में लगने की अटकलें हैं | अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर हैं, पूर्व मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के समय भी जैन के मुख्य सचिव बनने की सुर्खियां बनीं, पर केंद्र ने उन्हें नहीं छोड़ा | चूंकि, मप्र में भाजपा की सरकार फिर बन गई है | इसलिए केंद्र उन्हें मप्र वापस भेज सकती है, बता दें कि अनुराग जैन के साथ इसी बैच के मोहम्मद सुलेमान (स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव) और जेएन कंसोटिया (फॉरेस्ट एंड फूड प्रोसेसिंग) भी मुख्य सचिव की दौड़ में हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com