ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घोषणा पत्र में किए गए वादों का गुणा भाग करने में जुटी भाजपा, वादों का रिकॉर्ड बनाने की कवायद शुरू |

भोपाल : 21/12/2023 : मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही प्रमुख सचिव (इंडस्ट्री) संजय शुक्ला के नेतृत्व में एक विभागीय टीम चुनावी वादों को इकट्ठा कर दस्तावेज़ बनाने में जुटी है | एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकतर वादे तभी पूरे होंगे जब अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ेगी और उसके लिए सरकार इसी विभाग पर पूरी तरह फोकस कर रही है | दरअसल, सत्ता में वापसी से पहले भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 7 सालों में 45 लाख करोड़ तक ले जाने, देश की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने और प्रदेश में 20 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने जैसे वादे किए थे | अब औद्दोगिक नीति और निवेश संवर्धन विभाग इन सभी वादों का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में लगा है | अधिकारियों का कहना है कि सभी वादों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और अर्थव्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए सरकार का फोकस पूरी तरह से इंडस्ट्री डिपार्टमेंट पर है | चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा इसी हफ्ते विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी वादों को पूरा करने के लिए रोडमैप पर चर्चा करेंगी | चुनावी घोषणाओं को पूरा करने में सरकार को अगले तीन महीनों में ही 25 हज़ार करोड़ रु. का कर्ज लेना पड़ेगा | इस साल पहले ही सरकार जनवरी से अब तक 40 हज़ार करोड़ रु. का कर्ज ले चुकी है | बड़ी चुनावी घोषणाओं में लाड़ली बहनों को 450 में एलपीजी सिलेंडर, अतिथि विद्वानों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाना, संविदाकर्मियों का वेतनमान बढ़ाने के साथ पुलिस कर्मियों के लिए भोजन, पेट्रोल और वर्दी भत्ता बढ़ाने जैसी घोषणाएं शामिल हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com