ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पाँच हज़ार रु. की रंगदारी वसूलने पहुंचे बदमाश ने ड्राइवर का सिर दीवार पर मारा नाक और सिर में आई गंभीर चोट, आरोपी फरार |

भोपाल : 21/12/2023 : राजगढ़ कॉलोनी गणेश मंदिर के पीछे रहने वाले 52 वर्षीय गुलफाम मामू ऑटो ड्राइवर हैं, मंगलवार रात 8 बजे वह अपने घर के सामने बैठकर पड़ोसी नेहा विश्वकर्मा से बातचीत कर रहे थे | तभी इलाक़े का जिलाबदर बदमाश लच्छू उर्फ लक्ष्मीनारायण शर्मा पहुंचा, और गुलफाम की कॉलर पकड़कर धमकाया कि वह जिला बदर हो गया है शहर छोड़कर जाना है, खर्च के लिए 5 हज़ार रु. चाहिए | गुलफाम ने कहा मेरे पास तो पैसे नहीं हैं, इतना सुनते ही आरोपी ने गुलफाम के बाल पकड़कर दीवार पर सिर दे मारा, उसके नाक और सिर में गंभीर चोट आई है | नेहा ने बीच-बचाव किया तो उसे भी आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा | मोहल्ले के लोग उसे घेरते इससे पहले वह भाग निकला | पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, पुलिस कमिश्नर ने उसे 5 दिसंबर को ही जिलाबदर किया है, लेकिन वह अब तक शहर में ही घूम रहा है | उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की गई है | आरोपी के खिलाफ 26 से अधिक मामले थाने में दर्ज हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com