ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनाव से पहले शिवराज सरकार के किए वादे निकले झूठे, लाड़ली बहनों को नहीं मिल रही 450 रु. की सब्सिडी |

भोपाल : 21/12/2023 : विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने अपनी बहनों से वादा किया था कि, गैस सिलेंडर उन्हें मात्र 450 रु. में दिया जाएगा | सावन के महीने में यह वादा पूरा हुआ भी चुनाव आचार संहिता लगने से ठीक पहले 6 अक्टूबर को सरकार ने अपने वादे के मुताबिक 219 करोड़ रु. की राशि हितग्राहियों के खाते में डाल दी थी | लेकिन तब से अब तक एक बार भी लाड़ली बहना और उज्जवला योजना के हितग्राहियों को सब्सिडी की राशि नहीं दी गई | यानी 909 रु. के सिलेंडर पर 450 रु. की सब्सिडी अक्टूबर महीने के बाद से किसी भी हितग्राही के खाते में नहीं आई है | वर्तमान में सिर्फ उज्जवला योजना को 300 रु. की सब्सिडी केंद्र सरकार की और से दी जा रही है | प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी गैस उपभोक्ता को सब्सिडी नहीं मिल रही है | इस संबंध में उपभोक्ता संरक्षण दीपक सक्सेना का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी के लिए वित्त विभाग में डिमांड भेज रखी है | राशि उपलब्ध होते ही खातों में ट्रांसफर हो जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com