ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहपुरा टोल नाके पर 10-12 बदमाशों ने तोड़फोड़ कर मचाया उत्पाद कर्मचारियों पर भी हमला किया, तीन बदमाश गिरफ्तार |

जबलपुर : 22/12/2023 : गुरुवार की दोपहर शहपुरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा से वाहन निकालने पर हुए विवाद में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया | उस समय कई यात्रियों के वाहन नाके पर खड़े थे | टोल नाका इंचार्ज महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि जब वह ऑफिस के कमरे में सो रहे थे, तभी कुछ बदमाश कार से उतरे और हाथों में डंडे, तलवारे लेकर घुसे और तोड़ फोड़ शुरू कर दी | इससे पहले टोल पर बैठीं राखी गोंड और सोनिया गोटिया पर भी हमला किया एक कर्मचारी राजेंद्र केवट की कार में भी तोड़फोड़ की वहाँ पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया | यात्री वाहनों के चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे | हमलावरों ने नाके पर तैनात कर्मचारियों पर भी हमला किया नाके के बूम तोड़ते हुए केबिनों में घुसे और कंप्यूटर तोड़े इसके बाद भी वह रुके नहीं और ऑफिस के एक-एक कमरे में घुसकर इलेक्ट्रानिक सामान में तोड़फोड़ मचाई | नाके के सभी बूम व कंप्यूटर आदि सामान क्षतिग्रस्त होने से पूरा सिस्टम ठप हो गया | जिसके बाद नाके से निकलने वाले वाहनों से टोल टैक्स भी नहीं वसूला गया | उधर बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकी दी कहा कि अब अगर हमारे वाहनों को रोका तो सभी को खत्म कर देंगे | घायल कर्मियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ तोड़फोड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com