ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एमपी नगर में फर्जी कंपनी खोलकर साउथ के दो लोगों को 10 करोड़ का लोन कराने का झांसा देकर 6 लाख रु. की चपत लगाने वाला आरोपी फरार |

भोपाल : 23/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )   तेलंगाना से लोगों को लोन दिलवाने का झांसा देकर भोपाल लाकर उनके साथ 6 लाख की ठगी करने का मामला उजागर हुआ है | इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी लोन कराने के लिए बड़ी रकम लेकर गायब हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया | तब पीड़ित व्यक्ति तेलंगाना के रहने वाले 63 वर्षीय दवेंदूकरी सुरेश राव ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि वह सीएनजी का प्लांट डालना चाहते थे | उनके यहाँ का रहने वाला किरण कुमार रथ उन्हें भोपाल लेकर आया था | रथ ने बताया कि उसकी आरएसडी अल्फा नाम से कंपनी है | इसके संचालक रवि शंकर उर्फ अविनाश दुबे सिर्फ 25 दिन में 1% कमीशन पर जितना चाहो उतना लोन दिला देते हैं | राव ने बताया कि रथ की बातों में आकर वे अपने दोस्त पवन तिवारी के साथ अक्टूबर में भोपाल आए | एमपी नगर ज़ोन-1 में उनकी मुलाक़ात 12 अक्टूबर को दुबे से हुई उन्होने सीएनजी प्लांट लगाने के लिए 10 करोड़ रु. के लोन की मांग रखी | उसने कहा कि 10 लाख रु. देने पर वह 10 करोड़ रु. का लोन दिला देगा | पवन ने भी कपड़ा कारोबार बढ़ाने के लिए डेढ़ करोड़ रु. के लोन की डिमांड रखी | आरोपी ने इसके बदले में 4 लाख 35 हज़ार रु. दो महीने में राव से और पवन से डेढ़ लाख रु. एंठ लिए | दुबे ने कहा कि पूरे पैसे देने पर वह 25 दिन के अंदर लोन करा देगा | दो दिन पहले राव ने दुबे से कहा कि वह 4 लाख के एवज में 4 करोड़ का लोन करा दे, लेकिन दूसरे ही दिन जालसाज फरार हो गया फोन भी बंद है | राव की शिकायत पर जब इस मामले में पड़ताल की गई तो तेलंगाना से लोगों को लाने वाला आरोपी रथ मिल गया पूछताछ में उसने जिस होटल का पता बताया था जिसमें अविनाश ठहरा था उसके बताए हुए पते पर दबिश दी, लेकिन अविनाश नहीं मिला | आरोपी ने एमपी नगर में फर्जी कंपनी खोली, 50 हज़ार रु. किराए से उसने एक ऑफिस लिया | इसमें स्टॉफ के तौर पर तीन-चार लड़कियां भी रखी, लेकिन उन्हें कुछ पता नही है | पीड़ितों ने बताया कि तीन-चार और लोगों ने भी पैसा लगाया है | मुख्य आरोपी के नाम पर दिल्ली और बिलासपुर में भी ऑफिस के पते मिले हैं, इन पतों पर उसने अपने पिता के नाम अलग-अलग लिखे हैं | पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मुख्य आरोपी अविनाश की जल्द गिरफ्तारी होना तय है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com