ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर 146 सांसदों के निलंबन का किया विरोध, पटवारी ने कहा क्या विधायकों को अपनी पसंद का सीएम चुनने का हक़ नहीं |

भोपाल : 23/12/2023 : शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर लोकसभा और राज्यसभा के 146 सांसदों को सस्पेंड किए जाने का विरोध जताया | भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सांसदों का निलंबन तानाशाही है, लोकतंत्र की हत्या करना है | पटवारी ने कहा कि भाजपा में कहां लोकतंत्र है, मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जो सीएम के चेहरे दिखाए गए, चुनाव जीतने के बाद उनमें फेरबदल कर दिया गया | विधायकों को क्या अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुनने का भी कोई हक़ नहीं है | शिवराज के वादे भी दरकिनार कर दिए गए हैं | पटवारी ने कहा कि इसको मैं महसूस कर सकता हूं | 15 वीं विधानसभा के अंतिम सत्र में मुझे जिस तरह निलंबित किया गया, वह तानाशाही का एक उदाहरण है | मोदी सरकार बनने के बाद से अब तक 500 से अधिक सांसद सस्पेंड हुए हैं | पटवारी ने कहा कि ईवीएम को लेकर कई लोगों ने कोर्ट में केस लगाए हैं, लोगों का विश्वास कम होने लगा है | उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मप्र केंद्र शासित बनने की ओर बढ़ रहा है | हमने विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन में समर्थन किया | उपाध्यक्ष का पद मांगा तो भाजपा नेताओं ने कहा दिल्ली से बात करनी होगी | पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा मायूस न हों यह वक़्त गुजर जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com