ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर आजान दे रहे पूर्व एसएसपी को गोली मारी, आखिरी शब्द रहम गूंजा और सन्नाटा छा गया |

श्रीनगर : 25/12/2023 :  घटना उस वक़्त की हैं जब पूर्व एसएसपी 72 साल के मोहम्मद शफ़ी मीर बारामुला की शेरी मस्जिद में आजान दे रहे थे और दो आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर उन्हें गोली मार दी | दरअसल, मस्जिद के मौलवी अपने गांव गए हुए थे, इसलिए मस्जिद के काम का जिम्मा शफ़ी संभाल रहे थे | रविवार सुबह 6 बजे जब शफ़ी ने फजिर की आजान देना शुरू ही किया था, कि अचानक लाउडस्पीकर पर गोलियां चलने की आवाज़ आई फिर शफ़ी के मुंह से आखिरी अल्फ़ाज़ रहम गूंजा और सन्नाटा छा गया | सभी लोग अनहोनी की आशंका के चलते मस्जिद की तरफ दौड़े वहां शफी खून से लथपथ फर्श पर पड़े हुए थे शफी को तुरंत बारामुला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, शफी को दोपहर बाद दफनाया गया इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए | पुलिस के अनुसार शफी को 12 बोर की बंदूक से बेहद करीब से चार गोलियां मारी गई थीं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com