ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराने से हुई चालक की मौत साथी घायल |

भोपाल : 25/12/2023 :  हादसा उस वक़्त हुआ जब बाइक चालक अपनी बाइक सुधरवाने जा रहा था, उसके साथ बाइक पर पीछे बैठे 40 वर्षीय वाहिद खान ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता है, वह और आयुष दांगी 23 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे नूपुरगंज कॉलोनी से आईटीआई के पास बस स्टॉप पर मैकेनिक के पास काम कराने जा रहे थे | बाइक आयुष चला रहा था, वह बाइक लहराकर चला रहा था तब वाहिद ने उसे मना भी किया कि बाइक ठीक से चलाए लेकिन उसने अनसुनी कर दी और गादिया गेट बीएचईएल के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई | जिससे आयुष के सिर व पसली में गंभीर चोट लगी वाहिद भी हादसे में घायल हुआ दोनों को जेपी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने आयुष दांगी को मृत घोषित कर दिया | वाहिद के कई जगह चोट आई है उसका इलाज चल रहा है | पुलिस ने जांच के बाद आयुष के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com