ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोने के जेवर व नगदी बरामद की |

भोपाल : 25/12/2023 : शहर में घूम रहे नकबजन द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ 6 नवंबर को सी सेक्टर शाहपुरा निवासी परमानंद ने शिकायत दर्ज की थी, उन्होने बताया था कि, जब वह परिवार संग बालाघाट गए हुए थे तब चोर उनके घर में ताला तोड़कर दाखिल हुए और जेवर व नगदी चोरी करके ले गए | इसी तरह की एक और घटना कोलार कॉलोनी गेस्ट हाउस चूना भट्टी निवासी सलीम खान के साथ हुई,  जब उनकी पान की गुमठी का ताला तोड़कर 50 हज़ार रु. कीमत की बीड़ी, सिगरेट, पान मसाले चोरी हो गए थे, सलीम खान की शिकायत पर 16 दिसंबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था | पुलिस जब से ही सीसीटीवी के आधार पर नकबजन की तलाश कर रही थी | इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल नगर निवासी अरुण बालू, और पंचशील नगर निवासी पंकज दायमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार लिया | आरोपी से सोने के जेवर व नगदी बरामद कर ली गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com