ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मंत्रीमंडल में इस बार भोपाल से विश्वास सारंग ने तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली, कृष्णा गौर बनी पहली महिला मंत्री |

भोपाल : 26/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रीमंडल में भोपाल से इस बार दो मंत्री बनाए गए हैं, नरेला से चौथी बार के विधायक विश्वास सारंग ने तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली, सारंग भोपाल जिले के मौजूदा सभी विधायकों में सबसे वरिष्ठ हैं | गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर को भी इस बार मंत्री बनाया गया है | वे भोपाल से मंत्री बनने वाली पहली महिला मंत्री हैं | विश्वास और कृष्णा दोनों में एक समानता है, दोनों की पृष्ठभूमि राजनीतिक है | विश्वास के पिता कैलाश सारंग भाजपा के सीनियर नेता थे, वह सांसद भी रह चुके हैं | कृष्णा गौर के ससुर बाबूलाल गौर मप्र के मुख्यमंत्री रहे हैं | सारंग का कहना है कि नरेला का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है, क्षेत्र में जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें समय पर पूरा कराना है और मंत्री के रूप में मुझे जो विभाग मिलेगा वहाँ शत प्रतिशत क्षमता से बेहतर करने का प्रयास करूंगा | पिछले कार्यकाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहते हुए सारंग ने देश में सबसे पहले मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में शुरू कराई, इसे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने खासा पसंद किया और सराहा भी,  इसके साथ ही सारंग प्रदेश में फ्लाईओवर मंत्री के रूप में भी पहचाने जाते हैं, पाँच फ्लाईओवर अब तक वह बनवा चुके हैं और तीन पर काम चल रहा है | वहीं कृष्णा गौर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, महिला और ओबीसी कोटे से उन्हें मंत्रीमंडल में जगह मिली,  भोपाल की महापौर रहते हुए किए गए कार्य ने भी उनकी छवि बनाई है | कृष्णा गौर ने कहा कि मंत्रिमंडल बहुत संतुलित है, कई वरिष्ठ मंत्री हैं | जो हम जूनियर्स का मार्गदर्शन करेंगे | वारिष्ठों के मार्गदर्शन में मैं बेहतर करने का प्रयास करूंगी,  गोविंदपुरा का विकास तो शुरू से ही प्राथमिकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com