ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरओबी के निर्माण में हल्की क्वालिटी की सीमेंट उपयोग करने पर एसडीओ ने जताई आपत्ति कार्रवाई के डर से अफसरों ने तुड़वाया पिलर |

भोपाल : 26/12/2023 : ऐशबाग इलाक़े में बन रहे ब्रिज का जो पिलर तैयार किया जा रहा है उसमें कॉन्ट्रैक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं | कॉन्ट्रैक्टर ने पिलर बनाने में हल्की क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग कर दिया इसमें फ्लाई ऐश की अधिकता वाली पोर्टलैंड पोजोलाना सीमेंट (पीपीसी) का उपयोग किया है, जबकि पिलर बनाने में इस सीमेंट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए | क्योंकि इससे बना कांक्रीट ज़्यादा टिकाऊ नहीं होता है  | इसकी जगह ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (ओपीसी) का उपयोग किया जाना चाहिए था | पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने जब इस मामले में गड़बड़ी पाई तो गलत सीमेंट का उपयोग करने पर आपत्ति जताई और अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन इससे पहले कि कॉन्ट्रैक्टर पर लापरवाही का मामला बनाकर कार्रवाई की जाती अफसरों ने गुपचुप तरीके से पिलर को तोड़कर नया पिलर बनाने का निर्णय लिया | अब इस पिलर को तोड़ने की कार्रवाई हो रही है | गौरतलब है कि इस ब्रिज के निर्माण में पहले ही 17 करोड़ रु. की लागत बढ़ चुकी है, जब यह ब्रिज स्वीकृत किया गया था तब इसकी लागत 8 करोड़ 39 लाख रु. थी | जो अब बढ़कर 25 करोड़ रु. हो गई है | वहीं ब्रिज रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच जमीन को लेकर विवाद के चलते भी चर्चा में रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com