ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तख्तापलट के बाद बनी शिवराज सरकार में सिंधिया के 11 मंत्रियों में से 6 ने चुनाव जीता उनमें से मंत्रिमंडल में सिर्फ तीन को मिली जगह |

भोपाल : 26/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  2020 में हुए तख्तापलट के बाद बनी शिवराज सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के 11 मंत्री बनाए गए थे उनमें से 6 मंत्रियों ने चुनाव जीता, लेकिन इनमें से तीन मंत्रियों को ही मंत्रिमंडल में जगह मिल पाई है | 2023 के हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद सोमवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थक 3 मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट शामिल हैं | बाकी तीन मंत्रियों प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग और बिसाहूलाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है | इस चुनाव में सिंधिया समर्थक कमलनाथ सरकार में मंत्री रही इमरती देवी चुनाव हार गईं, जिसके बाद उन्हें निगम मंडल में एडजस्ट किया गया था | इधर भिंड जिले से मेहगांव विधानसभा सीट से तीसरी बार के विधायक राकेश शुक्ला को डॉ. यादव ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है | भिंड जिले में 22 साल बाद किसी ब्रहम्मण चेहरे को सरकार में मंत्री बनाया गया है | मोहन यादव सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शामिल दिलीप अहिरवार पहली बार के विधायक हैं | वे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चंदला विधानसभा से चुनाव जीते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com