ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कमरे में मिला 9वीं की छात्रा का शव, डॉक्टरों ने बताया जहर खाने से हुई मौत घर में नहीं मिले जहर के सबूत |

भोपाल : 26/12/2023 : मूलत: गंजबासौदा निवासी प्रताप कुशवाहा भेल के गेट नंबर 5 पर बने एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में पत्नी चंदा के साथ रहते हैं, प्रताप बेलदारी करते हैं | जबकि चंदा बंगलों में साफ-सफाई का काम देखती है | उनकी 13 वर्षीय बेटी सोनम 9वीं कक्षा में पढ़ती थी वह दो-तीन दिन पहले ही ललितपुर से मामा के घर से लौटकर आई थी | रविवार सुबह वह मां के साथ बंगले में गई थी, मां ने खाना खाने के लिए उसे घर भेज दिया | सोनम ने अपने लिए मूली की भाजी बनाई थी सभी ने भाजी खाई थी सब्जी रोटी खाने के बाद वह घर पर ही आराम कर रही थी | दोपहर जब चंदा घर आई तो देखा कि सोनम कमरे में बेसुध पड़ी है | उसे इलाज के लिए तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | डॉक्टरों ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया है | पुलिस ने जांच शुरू की, घर पर जहर के कोई सबूत नहीं मिले परिवार ने आशंका जताई है कि मूली में कीटनाशक का असर रहा होगा, जिससे बेटी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई | पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com