ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वैध सांची पार्लरों से वसूली के लिए होगी सख्ती, अवैध पार्लरों को हटाने की कार्रवाई नगर-निगम करेगा शुरू |

भोपाल : 26/12/2023 : नगर-निगम ने शहर में चल रहे सभी सांची पार्लरों से बकाया वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है | इसके तहत नगर-निगम का राजस्व अमला सभी पार्लर वालों को नोटिस जारी कर रहा है | शहर में चल रहे सांची पार्लरों को नगर-निगम द्वारा बकाया वसूली का नोटिस देने से पहले ये देखा जाएगा कि पार्लर 2006 से पहले का है, और उसको नगर-निगम की ओर से अनुमति मिली है, या नहीं | बिना अनुमति रखे गए सांची पार्लर से बकाया वसूली किए जाने पर रोक लगा दी गई है | अब वैध पार्लरों से बकाया वसूली के लिए सख्ती की जाएगी वहीं अवैध पार्लरों को हटाने की कार्रवाई नगर-निगम जल्द शुरु करेगा | निगम ने अभी तक अवैध पार्लरों से 10 करोड़ की वसूली की है, यह कार्रवाई बिना नियम बनाए ही शुरू कर दी गई तो सवाल उठाए गए कि अवैध पार्लर से बकाया वसूली के लिए बिना नियम बनाए यह कार्रवाई कैसे की जा सकती है ? इसके बाद निगम अफसरों ने अवैध पार्लरों से बकाया वसूली पर रोक लगा दी | नगर-निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए अवैध पार्लर से अनुमति राशि 25,000 रु. और 300 रु. प्रतिमाह की दर से अब तक का किराया और उस पर अधिभार जमा करने के लिए नोटिस जारी कर रहा है | अगर अवैध पार्लरों की ओर से यह पैसा जमा किया गया तो वह वैध हो जाएंगे | बकाया वसूली सिर्फ वैध पार्लरों से होगी, अवैध पार्लरों को सिर्फ हटाया जाएगा

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com