ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नई गाड़ियों की खरीद पर एकमुश्त लाइफ टाइम पार्किंग शुल्क की व्यवस्था खत्म कर निगम शहर के सरफेस पार्किंग स्थलों से करेगा वसूली |

भोपाल : 27/12/2023 : मंगलवार को एमआईसी की बैठक में शहर के पार्किंग स्थलों से वसूली के लिए टेंडर बुलाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है | पिछले साल मई में नगर-निगम ने आम लोगों के लिए पार्किंग स्थल फ्री घोषित कर दिए थे, और नई गाड़ियों की खरीद पर एकमुश्त लाइफ टाइम पार्किंग शुल्क लगाया था | लेकिन अब यह व्यवस्था खत्म कर निगम एक बार फिर शहर के सरफेस पार्किंग स्थलों से वसूली शुरू करेगा | भोपाल ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई और अगस्त के दूसरे सप्ताह में इस पर स्टे मिल गया था | इसके बाद से वसूली बंद थी, लेकिन न्यू मार्केट, एमपी नगर और दस नंबर सहित अन्य स्थानों पर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी | एमआईसी में शहर के नर्सिंग होम से लाइसेंस फीस लेने का भी निर्णय लिया गया | अन्य शहरों में लिए जा रहे लाइसेंस शुल्क और पॉलिसी का अध्ययन करके लाइसेंस शुल्क तय किया जाएगा | एमआईसी में अभी नीतिगत फैसला लिया गया है | इसके साथ ही डीबी सिटी मॉल के सामने न्यू मार्केट की तर्ज पर प्रीमियम पार्किंग बनाई जाएगी | यानी यहाँ भी एक घंटा कार पार्क करने के 30 रु. और दो घंटे के 50 रु. देना होंगे | शहर में भीड़भाड़ वाले कुछ अन्य स्थानों पर भी यह व्यवस्था लागू हो सकती है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com