ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घने कोहरे के कारण एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया हादसे में पति, पत्नी, बेटी सहित 4 की दर्दनाक मौत |

गुना : 27/12/2023 : मंगलवार को इंदौर की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रक और कार एक साथ चल रहे थे, यूपी ढाबे के ठीक सामने एक जेसीबी सड़क पार कर रही थी | घने कोहरे के कारण वह देर से दिखी तो ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया | इससे ट्रक की कमानी टूट गई, और वह कार के ऊपर पलट गया | जिससे कार में बैठे लोगों में से 4 की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर है | मृतकों में सारंगपुर के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के चौकीदार 40 वर्षीय राम प्रकाश शाक्य, उनकी 35 वर्षीय पत्नी गीता बाई, 14 साल की बेटी रोशनी और 45 वर्षीय भाभी जयदेवी शामिल हैं | वहीं जयदेवी का बेटा 19 साल का सुमित और 22 साल की बेटी राखी घायल हैं, उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com