ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डेयरियों को शहर से बाहर करने की नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई का डेयरी संचालकों पर कोई असर नहीं दिखा |

भोपाल : 27/12/2023 : शहर से सभी डेयरियों को बाहर करने के लिए नगर-निगम ने डेयरी संचालकों को महज 15 जनवरी तक का समय दिया है,  इस दौरान डेयरी संचालकों को अपनी डेयरियां खुद शहर से बाहर करना होंगी | दिए हुए समय के अनुसार अगर डेयरियां शहर से बाहर नहीं की गईं तो नगर-निगम अमला इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा | हालांकि जिन छह स्थानों पर डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा उन स्थानों पर अभी बिजली, पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं | इस संबंध में नगर-निगम का कहना है कि जो डेयरी संचालक अपनी डेयरी शिफ्ट करने को तैयार हैं, वे नगर-निगम में विकास शुल्क जमा कराएं तो बाकी रकम नगर-निगम अपने पास से लगाकर वहाँ पर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा | लेकिन 8 दिन बाद भी निगम के पास डेयरी संचालकों की तरफ से एक भी आवेदन नही आया और न ही किसी ने शुल्क जमा किया | निगम की कार्रवाई के संबंध में डेयरी संचालकों का कहना है कि जब-जब सरकार बदलती है, अधिकारियों को डेयरी नज़र आने लगती है | हर बार कार्रवाई के नाम पर डेयरी संचालकों को परेशान किया जाता है | कुछ दिन हल्ला मचाया जाता है, और फिर शांत हो जाते हैं | अभी नई सरकार बनी है, तो इस बार भी कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है यह कार्रवाई भी कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com