ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मानसिक रूप से परेशान थिएटर आर्टिस्ट ने लगाई फांसी, पत्नी से अक्सर होता था विवाद |

भोपाल : 27/12/2023 : जहांगीराबाद बाजार में रहने वाले 36 वर्षीय अनिमेष मेहता थिएटर आर्टिस्ट के साथ पत्रकार भी था | उसके पिता राजेंद्र मेहता भी वरिष्ठ पत्रकार हैं | अनिमेष कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान होने से वह डिप्रेशन में चला गया था |  उसका हमेशा पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता पत्नी अभी मायके में थी | सोमवार की रात अनिमेष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मौके पर पहुंची पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है | जांच में खुलासा हुआ है कि वह परिजनों को भी बहुत परेशान करता था, कुछ दिन पहले उसने परिजनों पर तलवार तान दी थी, पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की थी |  अनिमेष के पिता राजेंद्र मेहता का कहना है कि बेटे ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार के लिए 296 नुक्कड़ नाटक किए थे | जिसका पेमेंट नहीं मिल पाया था जिसके चलते वह परेशान रहता था | उसका पत्नी से विवाद भी चल रहा था, दोनों के विचार अलग-अलग होने के कारण अक्सर विवाद होते उनके बीच आखिरी बार जब झगड़ा हुआ बहू के मौसा-मौसी घर आए वह 1 दिसंबर को बहू को लेकर चले गए आपसी सहमति से तलाक की बात हुई थी | पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com