ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बैंक के क्रेडिट लिमिट का दुरुपयोग कर अरोरा ज्वेलर्स संचालक ने 6 करोड़ से अधिक के फंड की हेराफेरी की |

भोपाल : 27/12/2023 : 10 नंबर मार्केट में अरोरा ज्वेलर्स की संचालक विजय लक्ष्मी अरोरा पति सतीश अरोरा ने लोकसेवकों और निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर बैंक द्वारा दी गई क्रेडिट लिमिट का गलत इस्तेमाल करते हुए बैंक से 6.11 करोड़ रु. की धोखाधड़ी की है | साल 2013 में विजय लक्ष्मी अरोरा ने अवधपुरी स्थित बैंक ऑफ इंडिया से अपने बिजनेस (फ़्रेंचाइजी सेनको गोल्ड) को बढ़ाने के लिए 6 करोड़ रु. की क्रेडिट लिमिट मंजूर कराई थी | इस कैश क्रेडिट के लिए विजय लक्ष्मी अरोरा ने अवधपुरी के दो प्लॉंट और खजूरी कलां गाँव की डायवर्टेड जमीन को बैंक में गारंटी के रूप में मार्टगेज किया था | गिरवी रखे प्लॉंट में एक विजय लक्ष्मी के पति सतीश अरोरा का था | विजय लक्ष्मी अरोरा ने बैंक ऑफ इंडिया से स्वीकृत 6 करोड़ रु. की कैश क्रेडिट लिमिट का उपयोग किया, लेकिन बैंक से क्रेडिट लोन के रूप में लिए अमाउंट को वापस नहीं किया | साथ ही 2018 से बैंक को शोरूम का स्टॉक स्टेटमेंट भी भेजना बंद कर दिया | इसके बाद ज्वेलर्स पर बैंक की बकाया राशि 6 करोड़ 11 लाख रु. हो गई | बैंक ने क्रेडिट फेसिलिटी के तहत सितंबर 2018 में शोरूम का रिकवरी ऑडिट किया ऑडिट में शोरूम में 8 करोड़ 22 लाख 11 हज़ार का सामान का स्टॉक मिला, लेकिन रिकवरी नहीं होने के कारण जब जनवरी 2019 में दोबारा बैंक ने देखा तो शोरूम के स्टेटमेंट में 20 लाख का सामान ही मिला | इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर अमित कुमार मित्तल ने संचालक विजय लक्ष्मी अरोरा के खिलाफ शिकायत दर्ज की | जांच में सामने आया है कि विजय लक्ष्मी ने अरोरा ज्वेलर्स को बैंक को सूचना दिए बिना ही बंद कर दिया | ज्वेलरी शोरूम वाली दुकान में साड़ी और कपड़ों के कारोबार की दुकान शुरू कर दी, जो बैंक से 6 करोड़ रु. की कैश क्रेडिट लिमिट लेते समय किए गए एग्रीमेंट का उल्लंघन है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com