ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल को नंबर वन बनाने की कवायद फेल : नगर-निगम की तंगहाली के चलते कचरा गाड़ियों में डीजल ही नहीं, घरों और सड़कों पर कचरे का ढेर निगमकर्मी ही जगह-जगह जला रहे कचरा |

भोपाल : 28/12/2023 : भोपाल को नंबर वन बनाने की नगर-निगम की सारी कोशिशे फेल होती नज़र आ रही हैं, भोपाल में सफाई व्यवस्था बेहाल है | नगर-निगम की तंगहाली के कारण कचरा उठाने वाली गाड़ियों में डीजल ही नहीं भरा जा रहा ऐसे में घर घर जाकर कचरा उठाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है | नगर-निगम कमिश्नर के आदेश की धज्जियां खुद निगमकर्मी उड़ा रहे हैं | निगम कमिश्नर ने बैठक में आदेश दिया कि कोई कचरा जलाए तो उसके खिलाफ कारवाई करें कमिश्नर जब ये निर्देश दे रहे थे तभी बाग सेवनिया चौराहे से राजाभोज कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाली नहर के किनारे निगमकर्मी ही कचरा जलाते देखे गए | एक किमी के दायरे में सड़क और नहर के बीच की खाली जमीन पर 39 जगह कचरे के ढेर लगाकर इनमें आग लगाई जा चुकी थी | निगम कमिश्नर ने ज़ोन 6 में साफ सफाई का जायजा लिया यहाँ दानापानी रोड, भरत नगर, शाहपुरा छावनी आदि इलाकों में गंदगी मिलने पर इन वार्डों के प्रभारी दरोगा को हटाने के आदेश दिए हैं | बुधवार सुबह के समय शहर में घरों से कचरा नहीं उठा, इसका कारण था नगर-निगम के 5 में से 4 डीजल टैंक सूख गए हैं | इसलिए कचरा उठाने वाली गाड़ियों को डीजल नहीं मिल पाया | ईंधन नहीं मिलने से 60 फीसदी से अधिक कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां नहीं चलीं | गौरतलब है कि रोजाना करीब 10 हज़ार लीटर डीजल की खपत होती है, नगर-निगम के एडीसी विनीत तिवारी ने बताया कि डीजल सप्लाई बाधित होने से हमने रिजर्व कोटे से गाड़ियों को डीज़ल उपलब्ध कराया | ऐसे में अधिकतर गाड़ियां चलती रही और सप्लाई बहाल हो गई, गुरुवार से सभी गाड़ियां विधिवत चलेंगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com