ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुराने विवाद को लेकर चार नाबालिगों ने युवक को घेरकर चाकुओं से किया वार, इलाज के दौरान हुई मौत |

भोपाल : 28/12/2023 : बाग सेवनिया के अमराई स्थित धोबी मोहल्ले में रहने वाला 28 वर्षीय भारत गतखने केटरिंग का काम करता था, मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों से उसका चार महीने पहले विवाद हो गया था | विवाद दोनों के बीच अभद्र भाषा का उपयोग करने को लेकर हुआ था, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामला दर्ज किया था | बाद में दोनों ने कोर्ट में राजीनामा तो कर लिया लेकिन उनके बीच तनातनी बरकरार थी, मंगलवार को जब भारत अपने दोस्त गौरव के साथ रात के समय आराधना विद्दापीठ स्कूल के सामने मैदान में बैठकर शराब के जाम झलका रहा था, तभी भारत का उन युवकों से फिर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि उन चारों नाबालिगों ने भारत पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया | वह खून से लथपथ वहीं सड़क पर गिर पड़ा जब परिजनों को खबर लगी तो वह तुरंत पहुंचे और उसे एम्स अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान भारत की मौत हो गई | बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने चारों नाबालिग किशोरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है | पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com