ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ट्रेन में सफर कर रहे रेडियोलॉंजिस्ट ने चलती ट्रेन में लेबर पैन से तड़पती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई |

भोपाल : 30/12/2023 :( नुजहत सुल्तान )  चलती ट्रेन में लेबर पैन से तड़पती एक महिला की मदद करने वाले भोपाल के ही रेडियोलाजिस्ट डॉ. शैलेश लुनावत ने इंसानियत का परिचय दिया, उन्होने अपने पद का सही ठंग से उपयोग करते हुए दर्द से तड़प रही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई | उन्होने बताया कि मैं मुंबई मेल से अपने परिवार के साथ एसी कोच में सफर कर रहा था | तभी ट्रेन करीब 5 बजे मैहर के पास पहुँचने ही वाली थी तभी कुछ लोग चिल्लाने लगे कि बोगी में कोई डॉक्टर है क्या ? मैंने हामी भरी हमारी ही बोगी में लोअर बर्थ पर एक 28 वर्षीय महिला निकहत को लेबर पैन शुरू हो गए थे और उसका दर्द से बुरा हाल था | मैंने टीसी से कहा उन्होने कोई मदद नहीं की, 108 एंबुलेंस वालों से संपर्क किया तो पता चला कि अगले स्टेशन सतना पर ही एंबुलेंस मिल पाएगी | इस दौरान निकहत का दर्द और बढ़ गया तो मैंने ही उसकी मदद करने की ठानी, परिवार वालों ने भी सहमती दे दी, और मैंने ट्रेन में ही डिलीवरी कराने की बात कही | हमारे पास कोई इंक्यूपमेंट नहीं था, इत्तेफाक से कैंची, कॉटन, ग्लब्स और सैनिटाइजर साथ था | ट्रेन में दूसरी महिलाओं ने भी मेरी मदद की, और 45 मिनट के बाद निकहत ने एक बच्ची को जन्म दिया | 6 बजे ट्रेन सतना पहुंची, तब एंबुलेंस बुलाकर निकहत को अस्पताल पहुंचाया गया, पता चला कि बच्ची और निकहत दोनों स्वस्थ हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com