ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नर्मदा एक्सप्रेस में बम की सूचना से रेल मंडल में मचा हड़कंप, मिसरोद पर चैकिंग के बाद रात 2 बजे हुई रवाना |

भोपाल : 30/12/2023 : इंदौर से बिलासपुर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की सूचना से भोपाल रेल मंडल में हलचल सी मच गई, डायल 100 के आरक्षक अरुण कुमार ने शुक्रवार रात 10:30 बजे भोपाल जीआरपी थाना पहुँचकर बताया कि देवास स्टेशन पर दो लड़के बातें कर रहे थे कि नर्मदा एक्सप्रेस को भोपाल पहुँचने से पहले ही बम से उड़ा दिया जाएगा | जब तक ये जानकारी भोपाल जीआरपी तक पहुंची, तब तक ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो चुकी थी | इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और मिसरोद पुलिस सक्रिय हुई और ट्रेन मिसरोद तक पहुँचने का इंतज़ार करने लगी जैसे ही ट्रेन रात 10:50 बजे मिसरोद स्टेशन पहुंची उसे तुरंत रोका गया और चैकिंग की गई | ट्रेन के आखिरी में लगे जनरल कोच में बम की बाउंस कॉल थी, इसके आधार पर चैकिंग के लिए स्पॉट पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पहुंचा | करीब तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चैकिंग के चलते ट्रेन मिसरोद में रुकी रही | इसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली उसके बाद ट्रेन को रात 2 बजे रवाना किया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com