ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ओवरटेक कर रही 108 एंबुलेंस की सामने से आ रही बस से भिड़ंत, ड्राइवर व अटेंडर की मौत, बस में बैठे 10 से ज़्यादा यात्री घायल |

 भोपाल : 30/12/2023 :  शुक्रवार शाम 108 एंबुलेंस भोपाल से बैरसिया की तरफ जा रही थी और प्राइवेट यात्री बस बैरसिया से भोपाल की तरफ आ रही थी,  शाम करीब सवा 5 बजे भैंसोदा गांव के पास दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई | लोगों ने बताया कि एंबुलेंस दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश में बस से टकरा गई | एंबुलेंस तेज़ गति से दौड़ रही थी जिस कारण उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है | इस हादसे में ड्राइवर कमलेश राजपूत और एंबुलेंस का अटेंडेंट नेतराम बंसल बुरी तरह फंस गए पुलिस ने तुरंत कटर आदि की मदद से एंबुलेंस का हिस्सा काटा और दोनों को बाहर निकाला इसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी, और अटेंडेंट को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई | वहीं बस में बैठे 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं | हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, हादसे के कारण करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा | लेकिन पुलिस ने वाहनों को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को साफ किया | लोगों के बयान लेने के बाद मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com