ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टीबी अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमराई, इलाज 10 रु. लेकिन एक्स - रे मशीन बंद होने से मरीजों का खर्चा आ रहा 450 रु. |

भोपाल : 30/12/2023 : ईदगाह हिल्स स्थित टीबी अस्पताल यूं तो रीज़नल रेस्पिरेटरी इंस्टीट्यूट बना दिया गया, लेकिन इस अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में बात करें तो यहाँ कोई व्यवस्था सही नहीं है | इस अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों के लिए बिस्तर भी नहीं हैं, यहां के बेड टूटे फूटे और स्ट्रेचर में जंग लगा हुआ है | इसके अलावा साफ सफाई का भी अभाव है यहां के बाथरूम में भी गंदगी के बीच मरीजों को जाना पड़ रहा है | जबकि यहां कोविड का स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है | कहने को तो यहां इलाज सिर्फ 10 रु. में होता है, लेकिन यहां की एक्स-रे मशीन सहित अन्य दूसरी जांचों की मशीनें ही बंद पड़ी हैं | ऐसे में मरीज को ज़रूरी जाँचे और एक्स-रे करवाने के लिए हमीदिया अस्पताल जाना पड़ रहा है | हमीदिया अस्पताल आने और जाने में 450 रु. का खर्चा आता है | क्योंकि बाहर जाँचे कराने के लिए उसे ऑटो या रिक्शा के ज़रिए बाहर के एक्स-रे सेंटर तक जाना पड़ता है | राजगढ़ से अपने पिता को लेकर आए अवनीश ने बताया कि पिता को टीबी है, इनके इलाज के लिए वे बीते सोमवार से यहां आए हुए हैं | डॉक्टर्स ने कुछ जाँचे लिखी हैं, लेकिन एक्स-रे सहित अन्य जांचों के लिए हमीदिया अस्पताल जाना पड़ रहा है | यहां से सीधा कोई साधन नहीं होने के कारण उन्हें हर दिन 3 किमी जाने और आने के लिए करीब 400 रु. खर्च करना पड़ रहा है | भोपाल के बरखेड़ा पठानी के रहने वाले यूनुस ने बताया कि यहां ज़रूरी जाँचे नहीं हो रही हैं, कई जाँचे हमें बाहर से कराना पड़ता है | उनके भाई का इलाज यहां चल रहा है उन्हे सांस लेने में तकलीफ है, बलगम की जांच सहित कई जांचों के लिए बाहर जाना पड़ता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com