ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नियुक्ति का आदेश जारी होने के दो घंटे बाद ही कौशलेंद्र कलेक्टोरेट पहुंचे, और पदभार संभाला |

भोपाल : 06/01/2024 :  2010 बैच के आईएएस अधिकारी नए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर नियुक्ति का आदेश जारी होने के दो घंटे बाद ही अपना पद संभाल लिया | दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 जनवरी को भोपाल संभाग की समीक्षा करने वाले हैं, उस समीक्षा के लिए जिले के अफसरों की तैयारी की स्थिति को समझने के लिए उन्होने तत्काल काम शुरू कर दिया है | अब नए कलेक्टर के पास सिर्फ दो दिन का समय है कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की बेहतर स्थिति पेश कर सकें | बैठक में मौजूद अफसरों के अनुसार कौशलेंद्र ने रात 11 बजे दुकान बंद कराने, धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने और खुले में मांस मछली बेचने पर रोक को लेकर जिले में की गई कार्रवाई के बारे में पूछताछ की | इसके अलावा उन्होने राजस्व यानी सीमांकन, बंटान और नामांतरण के लंबित मामलों के साथ लोक सेवा केंद्र में जाति, आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की भी जानकारी ली |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com