ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के साथ अफसरों द्वारा की गई बदतमीजी वह बर्दाश्त नहीं करेंगे |

रीवा/ भोपाल : 06/01/2024 : सीएम डॉ. मोहन यादव रीवा में संभागीय बैठक व जन आभार रैली में शामिल हुए, पहली बार रीवा पहुंचे सीएम ने कहा कि विधानसभा, गांव और गली तक सरकार विकास योजनाओं को लेकर जाएगी | पिछली सरकार की सभी जन हितैषी योजनाएं जारी रहेंगी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम और कीर्तिमान बनाएंगे | भाजपा के लिए चार ही जातियां किसान, महिला, युवा और गरीब हैं | जिनका उत्थान करना लक्ष्य है | प्रदेश में उद्दोग, धंधे खासकर माइनिंग से जुड़े उद्दोगों को जिले में विशेष सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया जाएगा | जिससे वहाँ के लोगों को रोजगार मिले, प्रदेश में माइनिंग के संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं | डॉ. यादव ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान तो है ही, सनातन, संस्कृति और पुरखों के बनाए गए सर्वोच्च मानकों को आगे रखकर विकास किया जाएगा | इस दौरान उन्होने 350 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया | मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी बनाने की मांग को भी स्वीकार किया | मुख्यमंत्री ने रीवा में सीनियर और मैदानी अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि अब किसी भी अफसर ने जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे भले ही वह कितना भी बड़ा अफसर क्यों न हो | अब मप्र में जनता व गरीबों की सरकार है, यादव ने यह भी जोड़ा कि वल्लभ भवन से नहीं, अब सरकार को संभाग और जिलों तक लेकर जाएंगे | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com