ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन दिन पहले महाराष्ट्र से भोपाल आई बीएएमएस की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान |

भोपाल : 06/01/2024 : महाराष्ट्र से पढ़ाई करने भोपाल यूनिवर्सिटी आई बीएएमएस फर्स्ट ईयर की छात्रा 20 वर्षीय अंजली पुत्री भारत गरड़ एक निजी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित गर्ल्स हॉस्टल में अपनी दो दोस्तों के साथ रह रही थी | गुरुवार को उसकी दोनों दोस्त कॉलेज चली गई, अंजलि कमरे में अकेली थी | इसी दौरान कमरे में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जब दोनों छात्राएं अपने कमरे में आईं तो गेट अंदर से बंद था, और कोई खोल नहीं रहा था | इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी, खबर लगते ही प्रबंधन ने गेट तोड़कर देखा तो छात्रा फांसी पर लटकी हुई थी | प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मराठी भाषा में लिखा है कि सॉरी पापा मैं पढ़ नहीं पाऊंगी, यहाँ नहीं रह पाऊंगी | पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है | छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे | अंजली  के पिता ने बताया कि उसी के कहने पर एडमिशन दिलाया था, 31 दिसंबर को मैं भोपाल आया था, 1 जनवरी को उसे यूनिवर्सिटी छोड़ा | उससे रोज़ बात करता था, दूसरे स्टूडेंट्स से हो रहे इंट्रोडक्शन के समय वह घबरा गई और इसी के कारण वह डिप्रेशन में थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com