ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
आंचल बालगृह में बच्चों को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने वाले संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा |

भोपाल : 08/01/2024 :( नुजहत सुल्तान )  शहर के तारा सेवनिया गांव में अवैध रूप से चल रहे आंचल बालगृह में एक सनसनीखेज घटना उजागर हुई है | यहां बच्चों को अच्छा खाना, अच्छे कपड़े और अच्छी शिक्षा का लालच देकर बच्चों पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जाता था | यहां बच्चियों से साफ-सफाई के साथ ही दूसरे काम भी करवाए जाते थे, ईसाई धर्म के अनुसार पूजा प्राथना करने के लिए मजबूर किया जाता था | शाम को रोजाना प्रभु की प्राथना करवाई जाती और बच्चियों को बताया जाता कि उन्हें जो कुछ भी मिल रहा है वह भगवान यीशु ही दे रहे हैं | इसी कारण बहुत सी लड़कियां यहां से अपने घर भाग गई थीं, वह इतनी बंदिशों में नहीं रहना चाहती थीं | यहां बच्चियों से अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा जाता और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा जाता था | इस मामले का खुलासा तब हुआ जब राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो शुक्रवार को जब अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने बालगृह पहुंचे तो वहां 26 बच्चियां गायब मिली | इस पर उन्होने मुख्य सचिव वीरा राणा को कार्रवाई करने के लिए कहा था | कार्रवाई के बाद इस मामले में पुलिस ने बालगृह संचालक अनिल मैथ्यू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि हम तो ईसाई धर्म ही मनवाते थे जिन्हें यह धर्म स्वीकार नहीं था वह बच्चे चले गए थे | इसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मैथ्यू को न्यायिक हिरासत में ले लिया है | मामले की जांच के लिए सभी टीमों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी सौंपी गई है | संचालक की गिरफ्तारी हो गई है | दो दिन से गायब 49 वर्षीय संचालक अनिल मैथ्यू अप्सरा टॉवर अशोका गार्डन में रहता था, रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह बालगृह में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया | मैथ्यू यहां से कुछ दस्तावेज़ लेने पहुंचा तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया | जांच में पता चला कि वह भोपाल में ही परिचितों के यहां छिपा था, गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com