ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
6 साल बाद भी अधूरे भर्ती नियमों के साथ एसआई के पदों के लिए मांग करने पर नहीं निकल सकी भर्ती |

भोपाल : 08/01/2024 : विधानसभा चुनाव से पहले सभी विभागों पर भर्ती निकालने का दबाव था, इसलिए एसआई की भर्ती के लिए ईएसबी को अधूरे नियमों के साथ डिमांड भेज दी गई थी | जिसके कारण अब तक यह भर्ती नहीं निकल सकी है | चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद भी भर्ती के लिए कोई सुगबुगाहट होती नहीं दिखाई दे रही | वहीं जमीनी स्तर पर पुलिस बल लगातार कम होता नज़र आ रहा है | अब जब नई सरकार गठित हो चुकी है, और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े गृह और सामान्य प्रशासन विभाग मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास हैं तो पुलिस की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं को जल्द ही भर्ती निकलने की उम्मीद है | हालांकि पीएचक्यू के अधिकारी बताते हैं कि अभी नियम तैयार नहीं हैं | अंतिम दफा अगस्त -2017 में सब इंस्पेक्टर के 611 पदों की भर्ती निकाली गई थी, गौरतलब है कि एसआई के अभी 917 पद और आरक्षक के 8 हज़ार पद खाली हैं | एसआई पद के लिए भर्ती नियम गृह विभाग को तैयार करने हैं, ईएसबी का नोडल विभाग जीएडी है, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए | सब इंस्पेक्टर के अलावा आरक्षक स्तर के पुलिस बल की भी बड़ी कमी है | राज्य शासन भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की तैयारी में है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com