ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया में आए मरीजों को अब जांच के लिए पैथोलॉजी लैब जाने से मिला छुटकारा, वार्ड में ही सैंपल लेने की व्यवस्था शुरू |

भोपाल : 08/01/2024 ( नुजहत सुल्तान ) : हमीदिया अस्पताल में इलाज कराने आने वाले तमाम तरह के मरीजों को विभिन्न जांच के लिए सैंपल देने के लिए सेंट्रल पैथोलॉजी लैब सीपीएल ही जाना होता था, ऐसे में बाहर से आने वाले मरीजों को लैब ढूंढने और लैब तक पहुंचने में परेशानी होती थी | इस संबंध में कई बार मरीजों की ओर से अस्पताल प्रबंधन को बताया भी गया था | मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने लैब का जिम्मा संभाल रही संस्था के साथ मिलकर अब व्यवस्था में बदलाव किया है, अब मरीजों को जांच के लिए सैंपल देने लैब तक जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि अब अस्पताल में ही सैंपल देकर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | अस्पतालों में तीन स्थानों पर सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है | ओपीडी में आने वाले मरीज यहां जांच के लिए अपने यूरिन, ब्लड सहित अन्य तरह के सैंपल दे पाएंगे | भर्ती मरीजों की जांच के लिए सैंपल वार्ड से ही लिए जाएंगे | अब मरीजों को सैंपल देने के लिए सेंट्रल पैथोलॉजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे | अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने वाले मरीजों के लिए भी वार्ड से ही सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है | इसके लिए जांच का जिम्मा संभाल रही संस्था की ओर से अलग स्टाफ तैनात किया गया है | इस नई व्यवस्था से मरीजों को एक और आसानी ये होगी कि जांच की रिपोर्ट मोबाइल नंबर पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी, ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट का इंतज़ार अधिक समय तक नहीं करना पड़ेगा और उनका सही समय पर इलाज होगा | मरीजों को उसी दिन शाम को या दूसरे दिन ही रिपोर्ट की हार्ड कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी | ताकि वह अपने पास रख सकें |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com