ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिना अनुमति 3 एकड़ पठार खोदकर किया समतल, सागौन के पेड़ भी काटे |

भोपाल : 08/01/2024 : जनपद पंचायत फंदा खजूरी  पंचायत के राताताल ग्राम में बिना अनुमति के तीन एकड़ का पठार खोदकर समतल कर दिया गया | इसी इलाक़े में करीब 6 महीने पहले एक और अवैध खदान भी चल रही थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया | मामले में सरपंच ने तालाब का मलबा हटाने की अनुमति जारी की थी | इसी अनुमति के आधार पर दिन-रात खुदाई कर तीन एकड़ के पठारीय क्षेत्र को 15 फीट तक खोद दिया गया | इस दौरान वन भूमि पर लगे सागौन के 100 से अधिक पेड़ो को भी काट दिया गया | सरपंच ने आचार संहिता के पहले खुदाई की अनुमति जारी की थी, इसके बाद लंबे समय तक खुदाई का खेल चलता रहा और यहां से खोपरा निकालकर बेचा जाता रहा | जिस जगह खोपरा खोदा गया है उससे लगी राजस्व की करीब 6 एकड़ जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति का कब्जा है, दूसरी ओर वन विभाग की जमीन है | तीन महीने चली खुदाई के दौरान जब कब्जे की जमीन पर खुदाई होने लगी तब मामला उजागर हुआ | जांच में तालाब समतलीकरण के नाम पर खोपरा निकालकर खुले बाजार में बेचेने का पता चला था | इस मामले में तहसीलदार दिलीप कुमार का कहना है कि हमारे पास जानकारी नहीं है, मामले में खनिज अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करना है | हम मिली जानकारी के आधार पर खनिज विभाग से जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com