ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोरों ने दुकान की चाबी बनाकर ताला खोलकर महंगे वीडियो गेम्स चुराए और आग लगाकर हुए फरार |

भोपाल : 09/01/2024 : इलेक्ट्रॉनिक्स गेम्स दुकान में चोरों ने दुकान की चाबी बनाकर ताला खोला और कीमती सामान पर हाथ साफ किया उसके बाद बाहर से ताला डालकर दुकान में आग लगाई और भाग निकले | इस घटना की शिकायत करने वाले दुकानदार जगदीश सिसोदिया के बेटे पंकज ने बताया कि उसके पिता 5 जनवरी की रात दुकान बंद कर घर आ गए थे | अगले दिन सुबह इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में रहने वाली रिश्तेदार का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है | दुकान पहुंचने पर देखा तो दुकान के अंदर रखा सामान काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स वीडियो गेम्स जलकर खाक हो गए, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रु. बताई जा रही है | घटना पकड़ में न आ सके इसलिए चोरों ने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की है | पड़ोसियों व अन्य लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाई, मामला संदेहजनक है | पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com