ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एकमात्र सार्वजनिक शौचालय तोड़ने के एक साल बाद भी नया नहीं बना आम जनता हो रही परेशान |

भोपाल : 09/01/2024 : राजधानी के यूनानी शिफाखाना और आसपास के क्षेत्र में करीब 300 मीटर के दायरे में एकमात्र सार्वजनिक शौचालय है, इसके टूटने के बाद अब यहां शौचालय की सुविधा छिन गई है | जबकि, यहां दुकान और हर रोज़ आने वाले लोगों की संख्या डेढ़ लाख से भी अधिक होती है | इनमें आधी संख्या महिलाओं की होती है | सार्वजनिक शौचालय के अभाव में लोगों को खासकर महिला, बच्चों और बुजुर्गों को परेशान होना पड़ता है नगर-निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, ये मामला यूनानी शिफाखाना स्थित सुलभ शौचालय से जुड़ा है | बताया गया है कि वर्षों पुराने सार्वजनिक शौचालय के स्थान पर सर्वसुविधा युक्त शौचालय बनाने के लिए उक्त स्थान का आवंटन सुलभ इंटरनेशन को किया था | करीब सालभर पहले पूरी हुई इस प्रक्रिया के चलते वहां नया सुलभ शौचालय बनाने सार्वजनिक शौचालय को तोड़ा गया | नए शौचालय का निर्माण भी शुरू हुआ फाउंडेशन भरने के बाद आनन-फानन में पिलर खड़े करके छत भी डाल दी गई, लेकिन अब 3 महीने से इसका काम ही रोक दिया गया है | ऐसे में आसपास के लोगों को शौचालय के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com