ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
भोपाल के दो ज़ोन के थानों की होगी अदला-बदली कोलार, चूनाभट्टी ज़ोन – 2 पिपलानी, अयोध्या नगर ज़ोन-4 में शामिल किया जाएगा |

भोपाल : 11/01/2024 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों निर्देश जारी किए थे कि थानों की सीमाओं का 31 जनवरी तक पुनर्निर्धारण किया जाए | इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय से थानों के ज़ोन बदलने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा है, भोपाल के दो ज़ोन की अदला -बदली की जा रही है | कोलार रोड और चूनाभट्टी थानों को ज़ोन -2 और पिपलानी व अयोध्या नगर थानों को ज़ोन-4 में शामिल किया जाएगा | इस नई व्यवस्था से कोलार व चूनाभट्टी क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब 20 से 22 किमी दूर गांधी नगर स्थित डिसीपी ज़ोन -4 के दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा | उनकी समस्याओं की सुनवाई यहां से करीब 6 किमी दूर बागसेवनिया थाना स्थित डीसीपी -02 दफ्तर में होगी | पुलिस मुख्यालय ने कमिश्नरेट सिस्टम के लिए भोपाल को चार ज़ोन में बांटा था, नए शहर के थाना चूनाभट्टी और कोलार रोड का एक संभाग बनाकर उसे  दूर दराज़ के ज़ोन -4 में शामिल किया गया है | ज़ोन-4 में चूनाभट्टी और कोलार रोड के अलावा निशातपुरा, छोला मंदिर, गांधी नगर, बैरागढ़, खजूरी सड़क थाना आते हैं | चूनाभट्टी और कोलार अलग पड़ जाते थे, यहां कोई भी घटना होने पर डीसीपी को अपने गांधी नगर स्थित ऑफिस से यहां पहुंचने में भी काफी समय लगता था | समस्याओं को देखते हुए पहले भी इस संबंध में प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई लेकिन अब मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन से उसका नोटिफिकेशन जारी होते ही थानों के ज़ोन बदल दिए जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com