ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कोरोना काल का फायदा उठाकर मैथ्यू ने ग़रीब बच्चियों को मदद के बहाने बाल गृह में रखकर उनका ब्रेन वॉश कर दिया |

भोपाल : 11/01/2024 : ( नुजहत सुल्तान )  अवैध रूप से संचालित आंचल बाल गृह के संचालक अनिल मैथ्यू ने संजीवनी सोसायटी के नाम पर बिना अनुमति आंचल बालगृह नाम से दो शेल्टर होम भोपाल और नरसिंहपुर में खोले हैं | इन्हीं में आंचल रेलवे चाइल्ड से लाई गई बच्चियों को रखा जाता था | संजीवनी सेवा सोसाइटी की वेबसाइट पर आंचल भोपाल सहित 12 तरह की परियोजनाओं की जानकारी है | संजीवनी सोसायटी को साल 2003 में शुरू होना बताया गया है | मैथ्यू ने कोरोना काल का फायदा उठाकर ग़रीब, बेसहारा, आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों और महिलाओं के पुनर्वास के लिए 2019 में आंचल बालगृह प्रोजेक्ट तैयार किया था | आरोपी अनिल मैथ्यू ने कोरोना में मदद के बहाने इन बच्चियों को अपने जाल में फंसाया, बच्चियों की ग़रीबी दिखाकर विदेश से फंडिंग भी आ रही थी, करीब 1 करोड़ से अधिक की जर्मनी से आई फंडिंग की जानकारी मिली है | संस्था ने नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, भोपाल और गुना में भी जाल फैलाया | आंचल बालगृह में रहने वाली बच्चियों से प्रभु यीशु की प्राथना कराई जाती, बच्चियों का ब्रेन वॉश हो चुका है | अब वह सिर्फ ईसाई धर्म की ही बात करती हैं, उन्हें अपने धर्म के बारे में कुछ भी नहीं पता इसका खुलासा बच्चियों ने पूछताछ में बाल संरक्षण आयोग के सामने किया | जब बच्चियों की मेडिकल जांच कराई गई तो 67 में से 41 बच्चियों का पूरी तरह से ब्रेन वॉश हो चुका है जांच के बाद बच्चियों को परिजनों को सौंप दिया गया |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com