ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आईसीआईसीआई बैंक नकली गोल्ड गिरवी रखकर साढ़े चार करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो ज्वेलर्स सहित 4 आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 11/01/2024 : ( नुजहत सुल्तान ) आईसीआईसीआई बैंक की कोलार ब्रांच के अधिकारियों, ज्वेलर्स, ने मिलीभगत कर 10 ग्राहकों के 36 खातों में नकली गोल्ड गिरवी रखा इनमें से 22 खातों में लोन स्वीकृत हुआ | 14 खातों से बिना कोई सोना गिरवी रखे ही लोन दिया | इस संबंध में शिकायतकर्ता बैंक के रीज़नल हेड, कंचन राजदेव और एरिया मैनेजर भानु उमरे ने थाने में शिकायत कर बताया कि निरीक्षण व ऑडिट में कोलार ब्रांच में बैंक अफसरों, कर्मचारियों और ज्वेलर्स ने संदिग्ध ग्राहकों के ज़रिए नकली सोना गिरवी रखकर 4 करोड़ 63 लाख का लोन मंजूर किया | एक ग्राहक को 6 से 7 लोन दिए नकली को प्रमाणित भी कराया | सेल्स मैनेजर सौरभ खरे तथा रिलेशनशिप मैनेजर पवन सेन ग्राहक लाते थे | उनके गोल्ड की जांच ज्वेलर राम कृष्ण, राकेश सोनी एवं जगदीश कुमार सोनी से करवाते थे | नकली गोल्ड को अधिक प्रमाणित कराकर बैंक मैनेजर अमित पीटर तथा डिप्टी मैनेजर दीक्षा मीणा की मिलीभगत से लोन स्वीकृत कराया जाता था | साजिश रचने वालों में बैंक के 4 अफसर और सोने का मूल्यांकन करने वाले ज्वेलर एवरेजर और ग्राहक भी शामिल हैं | पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है | आरोपियों में एवरेजर राकेश सोनी और जगदीश कुमार सोनी, ग्राहक शोभित कुमार जैन व अरुण कुमार शर्मा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com