ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भ्रष्टाचार के आरोपी को बनाया प्रहलाद पटेल का ओएसडी |

भोपाल : 11/01/2024 : श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल के निजी स्टॉफ में ऐसे अफसर की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर पोस्टिंग कर दी गई है | जिसके खिलाफ डेढ़ महीने पहले लोकायुक्त ने शासन से अभियोजन की मंजूरी मांगी है | लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना के महानिदेशक ने 10 नवंबर 2023 को चिट्ठी शासन को भेजी है | जिसमें लिखा है कि उप श्रमायुक्त इंदौर लक्ष्मी प्रसाद पाठक के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करना है, इसलिए अभियोजन की मंजूरी दी जाए | गौरतलब है कि इस समय मंत्रियों की पदस्थापना में नियुक्तियों का दौर चल रहा है | उप श्रमायुक्त पाठक को ही 9 जनवरी 2024 को एक आदेश में श्रम मंत्री की निजी पदस्थापना में ओएसडी पदस्थ कर दिया गया, श्रम विभाग से ही यह आदेश जारी हुए हैं | इस संबंध में श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा का तर्क है कि इसकी जानकारी नहीं है, मैं चैक करवाता हूं अभियोजन के मामले में आदेश होने से पहले विधि विभाग की मंजूरी लगती है | मेरी जानकारी के अनुसार अभी अभियोजन के आदेश नहीं हुए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com