ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पीडब्ल्यूडी द्वारा बन रही होशंगाबाद रोड को जोड़ने वाली 8 किमी लंबी सड़क पर 3 डेंजर ज़ोन बने हादसों का सबब |

भोपाल : 11/01/2024 : ( नुजहत सुल्तान )  50 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा बन रही नेशनल हाइवे 46 से कटारा हिल्स होते हुए होशंगाबाद रोड को जोड़ने के लिए करीब 8 किमी लंबी सीसी रोड पर अब इंजीनियरों द्वारा की गई गलतियां सामने आ रही हैं | इंजीनियरों की लापरवाही का खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है | इस सड़क से 40 कॉलोनियों के 1 लाख लोग रोजाना आवाजाही करते हैं | लेकिन इस सड़क किनारे बनी नहर की न तो बाउंड्रीवॉल बनाई और न ही यहां मार्किंग की गई नतीजतन  इस सड़क से गुजरने वाले वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं | पिछले दस दिनों में यहां 3 हादसे हो चुके हैं, गनीमत रही कि इन हादसों में किसी की जान नहीं गई | मंगलवार तड़के भी यहां से गुजरने वाली नहर में एक स्कार्पियो गिर गई, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सड़क का निर्माण करते समय एजेंसी ने यहां न तो नहर की बाउंड्रीवॉल और न ही सड़क पर रोड मार्किंग की है | पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क पर बन रहे ब्रिज को पूरा किए बगैर ही आम जनता के लिए ट्रैफिक खोल दिया | बगैर संकेतक या स्पीड ब्रेकर बनाए संस्कार विद्दापीठ स्कूल के ठीक सामने ही सीसी रोड बना दी गई | ये सड़क आशिमा मॉल की ओर जाने वाली सड़क से मिलती है, यहां भी न कोई संकेतक है न स्पीड ब्रेकर | बर्रई के पास झागरिया जोड़ पर सड़क बायपास से मिल रही है, यहां वाहन चालक रांग साइड से आते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com