ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चाइनीज माड्यूल का उपयोग कर 90 लाख रु. की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

भोपाल : 11/01/2024 : कटारा हिल्स निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि 16 नवंबर को टेलीग्राम पर निकिता द्वारा पार्ट-टाइम कार्य हेतु मैसेज किया गया था | इसके बाद टेलीग्राम पर नव्या ने खुद को सिमिलर वेब से जुड़े होने का बताकर उसको एक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड किया था | इसके बाद 16 नवंबर से 4 दिसंबर के दौरान जालसाजों ने शिकायतकर्ता से 90 लाख 87 हज़ार से अधिक की ठगी कर ली, शिकायतकर्ता द्वारा 15 बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी | आरोपी सतवीर सिंह गैंग के अन्य सदस्यों की मदद से जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनका करंट अकाउंट खुलवाते उसके बाद खाते को टेलीग्राम से जुड़े चाइनीज व्यक्तियों को बेचकर उन्हें खातों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराते | उसके बाद चाइनीज उस खाते को फ्रॉड के लिए उपयोग करते | ट्रांजेक्शन करने के लिए ओटीपी की ज़रूरत होती है, जिसके लिए आरोपी अपने फोन में चाइनीज आरोपियों द्वारा दिए गए कस्टम एंड्रायड एप्लिकेशन को इंस्टाल करते हैं | जिससे सभी ओटीपी सिस्टम तक आसानी से पहुंच जाते हैं | आरोपी राहुल वसुनिया ने अपने आधार, पेन कार्ड और अन्य कागजों का उपयोग कर करंट बैंक खाते खुलवाकर गिरोह के सदस्य को दिया, जिसने यह खाता सतवीर को दे दिया | आरोपी सतवीर ने खाता टेलीग्राम एप्लिकेशन के माध्यम से चाइनीज व्यक्ति जेक्सन को दे दिया | यह मप्र का पहला गिरोह है जो सीधे चाइनीज ग्रुप के संपर्क में है | इस गिरोह के दो आरोपियों सतवीर सिंह को इंदौर से और वसुनिया को धामनौद जिला धार से साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com