ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गंभीर अपराधों की पेंडेंसी खत्म करने के लिए हत्या के प्रयास के मामले में मामूली मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने गंभीर लापरवाही का सुबूत दिया |

भोपाल : 12/01/2024 : जवाहर चौक बस्ती में रहने वाला 19 वर्षीय युवक राहुल लोखंडे 21 दिसंबर को अपनी एक्टिवा से रोशनपुरा अपने पिता को लेने जा रहा था, तभी रास्ते में स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने उसे कट मारा जब उसने मना किया तो उसे रंगमहल चौराहे के पास रोका और चाकू से वार कर फरार हो गए | हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया वह पिछले एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर था | गुरुवार तड़के 3 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई इस मामले में पुलिस ने चार दिन बाद मामूली मारपीट का मामला दर्ज कर अपनी गंभीर लापरवाही का सुबूत दिया है | राहुल के पिता परशराम लोखंडे ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही की है, हत्या के प्रयास के मामले में साधारण केस दर्ज किया इस कारण अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं | यह स्थिति तब है जब अपराधों की मॉनिटरिंग के लिए एसीपी, एडिशनल डीसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारी हैं | दरअसल, पुलिस साल के अंत में पेंडेंसी खत्म करने में जुटी थी, और राहुल आरोपियों को नहीं जानता था ऐसे में अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करना पड़ता | और पुलिस को आरोपी नहीं मिलते तो यह मामला पेंडिंग में चला जाता | इस कारण साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया गया | पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिले हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है | पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद धारा 302 का इजाफा किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com