ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मां की दूसरी शादी से नाराज बेटों ने मां के साथ की मारपीट, पति को भी धमकाया पहले पति की सारी प्रॉपर्टी बेटों के नाम करने पर बेटों ने शादी को दी मंजूरी |

भोपाल : 12/01/2024 :( नुजहत सुल्तान )  अयोध्या नगर में रहने वाली 54 वर्षीय सुमन मिश्रा एलआईएसी का काम करती हैं, उनके पति का निधन चार साल पहले हो चुका है | वह अपने दोनों बेटों के साथ रहती हैं | वह अपने बेटे के लिए लड़की देखने सतना गईं थीं, वहीं उनकी मुलाक़ात शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के लेक्चरर संतराम द्विवेदी से हुई वह भी अपने बेटे की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे | उनकी पत्नी का निधन भी सात साल पहले हो गया था | मुलाक़ात के बाद सुमन और संतराम की मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई | डेढ़ साल पहले सतना में आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली, इसके बाद जब बेटों को सुमन ने शादी के बारे में बताया तो बेटों ने नाराजगी जताते हुए सुमन के साथ मारपीट शुरू कर दी, और उसके पति को भी धमकाया | सुमन ने बेटों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई उन्होने बताया कि उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा पति को धमकाया जा रहा है जिस कारण वह सुमन से नहीं मिल पा रहे | गुरुवार को इस संबंध में महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान सुमन के बेटों को बुलाकर समझाया गया उन्होने शादी को अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन उनके साथ रहने से मना कर दिया | सुमन ने पिता की सारी संपत्ति अपने दोनों बेटों के नाम कर दी और खुद पति के साथ सतना चली गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com