ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पानी लाने के लिए सूखे बोर में ब्लास्ट करने से बोर के होल पर खड़ा युवक 20 फीट ऊपर उछला, मौत |

 शिवपुरी : 12/01/2024 :  बैराड़ थाना क्षेत्र के बीलपुरा गांव में मोहर सिंह के खेत का बोर सूख गया था, ऐसे में उसे किसी ने सुझाया कि वह बोर में ब्लास्ट कराए  इससे पानी आ जाएगा | इस पर मोहर ने बिना मंजूरी लिए गुरुवार सुबह ब्लास्ट करने उदय धाकड़ को बुलाया जहां बारूद की पोठली में तार जोड़कर बोर के अंदर उदय ने ब्लास्ट करने की तैयारी की, इस बीच उसने हाकिम से कहा कि वह बोर पर पत्थर रखकर खड़ा हो जाए | इससे उसे कोई हानि नहीं पहुंचेगी बल्कि ब्लास्ट बोर के अंदर होगा | लेकिन जब ब्लास्ट हुआ तो हाकिम 20 फीट ऊपर उछला और जमीन पर गिरने से उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई | परिजनों ने ब्लास्ट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया | पुलिस ने मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com