ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्पोर्ट्स क्लब के नाम पर सालों से हथियाए गए मंत्रालय में खेल आयोजनों के बजाय कर्मचारी कर रहे शराब पार्टियां लेकिन कार्रवाई के नाम पर लापरवाही |

 भोपाल : 12/01/2024 : वल्लभ भवन के मुख्य गेट के चंद कदमों के फासले पर बने इस एक मंज़िला इमारत पर बीते 43 सालों से मप्र सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब का अवैध तरीके से कब्जा है | जिसके कर्ताधर्ता हैं सुभाष वर्मा जो इस क्लब के अध्यक्ष होने के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में बीते 18 साल से निज सचिव पदस्थ हैं | इनका रौब इतना है कि यहां इनके समर्थक बेखौफ शराब पार्टियां करते नज़र आ रहे हैं | यह सिलसिला सालों से लगातार चला आ रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती इनके खिलाफ | मप्र सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा हथियाए गए इस भवन में खेल से संबंधित गतिविधियां होना चाहिए, लेकिन यहां आए दिन जन्मदिन की पार्टियां, शादी की सालगिरह जैसे आयोजन किए जा रहे हैं | इतना ही नहीं कई कार्यक्रमों के बदले में तो बाकायदा किराया भी वसूला जा रहा है | हालांकि इस लेन देन का कोई रिकॉर्ड नहीं है | हैरत की बात तो यह है कि इस भवन में उपयोग होने वाली बिजली, पानी, और साफ-सफाई पर होने वाले खर्च का बोझ सरकारी खजाने में से उठाया जा रहा है | यहा टूटा हुआ टेबिल टेनिस और तीन कैरम पड़े हुए हैं, जिन्हें देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि सालों से किसी ने भी इनका उपयोग नहीं किया है | सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना का अधिकार के तहत दी जानकारी में बताया है कि उनके पास मप्र सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब के किसी भी पदाधिकारी का नाम उपलब्ध नहीं है, यानि साफ जाहिर है कि रिकॉर्ड में ये भवन किसी को अलॉंट नहीं है | इस संबंध में मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई करने नहीं आया | और धड़ल्ले से इस मंत्रालय जैसे अतिसंवेदनशील परिसर में रोजाना बेखौफ शराब पार्टियां की जा रही हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com